Roshopion | HumanTech for Creators and Opportunities Network
जागो, मन जागरण की बेला!
अलस उनींदे नैन उघारो,
सतत तरंगित ज्योति निहारो!
आगत की आरती उतारो,
गत पीड़ामय, दुखद बिसारो!
यत्किंचित नव ज्योति समेटो,
दुख-प्रसंग अध्याय समेटो,
जीवनमय नव कण-कण तोलो,
आशामय नव प्रकरण खोलो।
आगत उदबोधन की बेला;
जागो, मन जागरण की बेला।

बहुरंगी कुसुमावलि कुसुमित,
मादक मारुत-उर्मि तरंगित,
रश्मि-राशि हिल्लोल तरंगित!
वसुधा-अंचल लास तरंगित!
कल-कूजन निर्बाध तरंगित,
नाना सौरभ मदिर तरंगित,
राशि-राशि छवि लास तरंगित,
राशि-राशि नव मोद तरंगित,
जागो, नव प्रमोद की बेला।
जागो, मन जागरण की बेला।

शीत विगत, नव मधु-ऋतु आई,
वन, उपवन, नव सुषमा छाई,
विटप, वेलि कुसुमावलि आई,
पल्लव-पल्लव छवि मुस्काई!
व्योम वितान नील छवि छाई,
मदिर सुरभि चल अनिल समाई,
कण-कण व्याप्त अनंग लुनाई,
प्रकृति नवोढ़ा बन मुस्काई!
जागो, मन बसंत की बेला।
जागो, मन जागरण की बेला!

https://suno.com/s/EvDd6z3k6Fug8PZ8
337 Weergaven

Gesponsord